आधार विवरण को कैसे बदलें या अपडेट करें ऑनलाइन?

एस एस यू पी सक्षम ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से, उपयोगकर्ता निम्नलिखित विवरणों को बदल या अपडेट कर सकते हैं:

  • पता

पहले यूआईडीएआई लगभग सभी विवरणों को ऑनलाइन बदलने या अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता था, लेकिन अब केवल पते का अपडेशन (अद्यतन) ऑनलाइन संभव है।

आधार कार्ड में कौन से विवरण ऑनलाइन नहीं बदले जा सकते हैं?

निम्नलिखित विवरण ऑनलाइन नहीं बदले जा सकते हैं। निम्नलिखित विवरण अपडेट या बदलने के लिए उपयोगकर्ता को व्यक्तिगत रूप से आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा:

  • नाम
  • लिंग
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आई डी

आधार विवरण को कैसे बदलें या अपडेट करें ऑनलाइन?

आप नीचे बताए गए चरण दर चरण प्रक्रिया का पालन करते हुए आधार विवरण को बदलें या अपडेट करें ऑनलाइन

  1. ऑनलाइन आधार अपडेट पोर्टल के लिए इस लिंक पर जाएं https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/update
  2. अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (वी आई डी)डालें
  3. सत्यापन के लिए कैप्चा कोड दर्ज करें
  4. 'सेंड ओ टी पी' बटन पर क्लिक करें
  5. आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओ टी पी भेजा जाएगा
  6. ओ टी पी दर्ज करें
  7. अब आपको उस मद (आइटम) का चयन करना है जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं, जैसे अपना पता
  8. फिर आपको सहायक दस्तावेज़, जैसे पते का प्रमाण, भी अपलोड करना होगा
  9. दस्तावेज़ को सफलतापूर्वक अपलोड करने पर, आपको 0123/02222/01234 की तरह 14 अंकों का यू आर एन (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) मिल जाएगा
  10. यह नंबर अपडेट स्थिति को ऑनलाइन पता लगाने करने में सहायक है इसलिए आपको इस नंबर को ठीक से तब तक रखना होगा जब तक कि अपडेट अनुरोध प्रक्रिया पूरी ना हो जाये

आधार विवरण ऑनलाइन बदलने या अपडेशन के लिए शुल्क

आधार विवरण को ऑनलाइन बदलना या अपडेट करना पूरी तरह से मुफ्त है। उपयोगकर्ता को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आधार विवरण में ऑनलाइन अपडेशन प्रक्रिया में लगने वाला समय

एक बार आपका अनुरोध मंजूर हो जाने के बाद आप पोर्टल https://uidai.gov.in पर क्लिक करके अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेशन के बाद नाम, पता, जन्म तिथि और लिंग में अपडेशन की स्थिति में ही पते पर आधार पत्र भेजा जाएगा।

मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के अपडेट होने के बाद लिखित पत्र नहीं भेजा जायेगा बल्कि इसकी सूचना दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर दी जाएगी।